पूर्व रक्षा मंत्री डूमर लाल बैठा की 99वीं जयंती पर की गई याद, दी गई श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

केंद्र सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री डूमर लाल बैठा को उनके 99वें जयंती समारोह पर याद किया गया। फारबिसगंज के बंगाली टोला स्थित आवास पर स्वर्गीय डूमर लाल बैठा के तस्वीर पर कांग्रेस कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। मौके पर उनकी बेटी पूनम देवी और दामाद उपेंद्र प्रसाद रजक के साथ बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उनके कार्यावधि के दौरान भारत की रक्षा तंत्र की मजबूती की चर्चा की।

युवा कांग्रेस से प्रदेश सचिव करण कुमार पप्पू ने कहा कि डूमर लाल बैठा न केवल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। बल्कि सीमांचल से केंद्रीय मंत्री भी रहे है। उनके योगदान भारत के रक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा। वहीं कांग्रेस के श्री कुमार ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके घर से होकर गुजरने वाले सड़क का नामकरण उनके नाम से किए जाने की मांग की। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री स्वर्गीय डूमर लाल बैठा का जन्म 1 जनवरी 1924 को हुआ था, जबकि वे इस संसार को 10 फरवरी को 1997 को छोड़कर चले गए। वे 1948 में पहली बार सांसद चुने गए। 1960 से 63 तक गृह मंत्री रहे जबकि 1963 से 67 तक केंद्रीय मंत्री रहे। 1974 से 1977 तक बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे।

मौके पर नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अमितेश कुमार, रोहित राज, सतीश कुमार, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव करण कुमार पप्पू, अमित राज, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, श्री कुमार ठाकुर, मनीष कुमार,प्रीति देवी,रश्मि कुमारी, पूजा कुमारी, शिल्पी कुमारी, प्रियांशी कुमारी, पीहू कुमारी, प्रिंस राज, मनोज साह, दिलीप मंडल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]