अररिया: शिक्षक पर जानलेवा हमला कर बाइक की लूट

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज-नरपतगंज मार्ग में पलासी से जोगबनी जाने वाली सड़क के जीरो प्वाइंट के समीप दो बदमाशों ने स्कूल से पढ़ा कर घर लौट रहे शिक्षक पर जानलेवा हमला कर उनसे उनकी मोटरसाइकिल छीन ली। बदमाशों ने शिक्षक महबूब आलम पर सीना सहित तीन स्थानों पर जानलेवा हमला किया है। शिक्षक महबूब आलम जोगबनी वार्ड संख्या 7 का रहने वाले मो नाजिर के पुत्र हैं और पिछले 23 नवंबर 2023 को भरगामा के शंकरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अपना योगदान दिया था। बदमाशों के द्वारा बाइक छीनने के बाद घायल अवस्था में उन्होंने 112 नंबर पर डायल किया। जिसके बाद 112 नंबर से पुलिस अधिकारी शंभू कुमार, इकबाल खान, प्रियंका कुमारी सड़क बल मौके पर पहुंच कर घायल शिक्षक को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के द्वारा घायल शिक्षक का इलाज किया जा रहा है। शिक्षक के सीना, कंधा सहित तीन स्थानों पर चाकू से प्रहार कर घायल किया है।

वहीं सूचना के बाद फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरु सिराज, फारबिसगंज थाना से एसआई अजय कुमार फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।  बदमाशों ने शिक्षक की बाइक हीरो ग्लैमर नीले रंग की संख्या बीआर 38एएच 0920 छीनकर भाग गए। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ खुशरू सिराज ने कहा कि घटना की जानकारी ली गई है। पुलिस के द्वारा ही घायल शिक्षक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शीघ्र ही बदमाशों का शिनाख्त कर गिरफ्तारी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]