Truck drivers strike: सरकार से बातचीत के बाद हिट एंड रन कानून के विरोध में जारी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म, संगठन और सरकार की बातचीत के बाद किया गया फैसला

न्यूज़ डेस्क:

हिट एंड रन कानून में 10 साल की सजा और जुर्माना के विरोध में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की ओर से देश भर में जारी चक्का जाम के बाद राहत की खबर आई है। जहां ट्रांसपोटर्स और सरकार के बीच हुई बातचीत के बाद सुलह का रास्ता निकाला गया, जिसके बाद संगठन ने सभी चालकों से अपने अपने वाहनों पर वापस लौटने का अपील किया है।

जानकारी अनुसार बातचीत के दौरान सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया कि अभी इस कानून को लागू नहीं किया जाएगा और इस कानून को लागू करने से पूर्व एसोसिएशन से बातचीत कर ही कोई निर्णय लिया जाएगा। जिसके बाद सरकार के इस आश्वासन पर एसोसिएशन ने सभी ड्राइवरों से अपील किया कि सभी चालक हड़ताल खत्म कर अपने अपने वाहन पर वापस लौट जाएं।

मालूम हो कि मोटर व्हीकल एक्ट में हिट एंड रन के मामलों में बने नए कानून का देश भर विरोध करते हुए चालकों द्वारा चक्का जाम कर दिया गया था। जिसके बाद ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधि और सरकार के प्रतिनिधि की एक बैठक हुई। जिसमें सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया कि फिलहाल इस कानून को लागू नहीं किया जाएगा और जब लागू किया जाएगा तो उससे पूर्व संगठन से बातचीत कर ही किसी प्रकार का फैसला लिया जाएगा। जिसके बाद संगठन ने इस फैसले का स्वागत करते हुए हड़ताल वापस लेने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]