राजकीय समारोह के साथ मनी पूर्व रेल मंत्री स्व ललित बाबू की पुण्यतिथि, डीएम-एसपी सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद

न्यूज डेस्क सुपौल:

भूतपूर्व रेलमंत्री स्व ललित नारायण मिश्र का 50वीं पुण्यतिथि राजकीय समारोह के साथ बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। स्व ललित बाबू के पैतृक गांव बलुआ स्थित उनके समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बलुआ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में डीएम कौशल कुमार, एसपी शैशव यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीएम व एसपी

वहीं इस दौरान खास बात यह रही की कार्यक्रम में सरकार के एक भी मंत्री, सांसद या विधायक शामिल नहीं हुए। चूंकि राजकीय समारोह के रूप में कार्यक्रम को मनाया गया। लिहाजा इस बात को लेकर लोगों में मलाल रहा कि कार्यक्रम में सरकार के कोई भी प्रतिनिधि शामिल नहीं हुए। हालांकि इस बात को लेकर स्व ललित बाबू के परिवार के किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

मौके पर मौजूद जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि आज स्व ललित बाबू का 50वां पुण्यतिथि मनाया जा रहा है। हमलोगों ने उनके आर्दशों को याद करते हुए संकल्प लिया है कि उनके अधूरे सपने को पूरा किया जाए।

वही एसपी शैशव यादव ने कहा कि आज का कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा हुआ। कहा कि उनके आदर्शों का हमलोग पालन करेंगे।

वहीं स्व ललित बाबू के पौत्र अभिषेक कुमार ने बताया कि काफी समय बीतने के कारण हो सकता है सबका आना संभव नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि अब तक इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार सरकार द्वारा किया जाता है। जितना हो रहा है काफी है। कहा कि ललित बाबू का सपना था जिसे हम सबको मिलकर उसे पूरा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]