अररिया: झाड़ू लगाने के दौरान दीप से महिला के शरीर में लगी आग, पचास फीसदी से अधिक झुलसी, रेफर

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया के जमुवा खामगड़ा वार्ड संख्या 2 में घर में जल रहे दीप से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। अंधेरे घर में दीया जल रहा था। झाड़ू लगाने के क्रम में महिला के शरीर में पहने कपड़े में आग लग गई। हादसे में 50 फीसदी से अधिक वह झुलस गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों ने झुलसी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका प्राथमिक इलाज ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी के द्वारा किया गया। बाद में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला जमुवा खामगड़ा वार्ड संख्या वार्ड 2 निवासी मोहम्मद महबूब की पत्नी अफसाना खातून है। घटना सदर प्रखंड क्षेत्र के जमुवा खामगड़ा वार्ड संख्या-2 की है।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाई। घायल महिला के भाई तैयब आलम ने कहा कि बुधवार की सुबह उनकी बहन घर में झाड़ू लगा रही थी। अंधेरे घर में जल रहे दिए से झाडू लगाने के दौरान उनकी बहन के कपड़े में आग लग गई। कपड़े में आग लगने के बाद उनकी बहन की चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के परिजन सहित स्थानीय लोग पहुंचे। आग को बुझाया गया।जिसके बाद आनन-फानन में बहन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. आकाश राय ने कहा कि महिला 50 फीसदी से अधिक झुलस गई है। जिसकी गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]