सुपौल: आईसीडीएस अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु आयोजित की गई बैठक

न्यूज डेस्क सुपौल:

समाहरणालय सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आईसीडीएस अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एंव सभी महिला पर्यवेक्षिका को जनवरी माह के अंत तक प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में दस-दस पात्र लाभुक प्रति केन्द्र पंजीकरण तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत् प्रतिशत आवेदन का पंजीकरण करवाने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी महिला पर्यवेक्षिका को आंगन एप के माध्यम से शत् प्रतिशत केन्द्र निरीक्षण करने का निदेश दिया गया। बाल सभा में उपस्थित प्रतिभागी बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित स्कूल बैग जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।

बैठक में शामिल पदाधिकारी व अन्य

बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस,  सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, मिशन शक्ति योजना के जिला मिशन समन्वयक, एएनएम केजिला समन्वयक एवं सभी महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]