अररिया: ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी इनायत खान द्वारा गुरुवार को इंडोर स्टेडियम परिसर स्थित ईवीएम वीवी पैट वेयर हाउस का वाह्य निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा एवं अग्निशमन व्यवस्था आदि की जांच की गई। इस दौरान डीएम द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित उपस्थित अन्य पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये। इस संबध में उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार ईवीएम वेयरहाउस का प्रत्येक माह की 5वीं तारीख तक वाह्य एवं प्रत्येक तीसरे माह में एक बार आंतरिक निरक्षण किया जाता है। निरीक्षण के क्रम में डॉक्टर राम बाबू उप निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन एवं विद्युत प्रमंडल, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]