अररिया: राजद जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर दी गई पूर्व केंद्रीय मंत्री को श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया जिला राजद कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व केंद्रीय मंत्री तस्लीमउद्दीन को उनके जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष मनीष यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद सरफराज आलम जी एवं जिला प्रधान महासचिव मनोज विश्वास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं उनके संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की।वक्ताओं ने बताया कि  उनका जीवन हर राजनेता के लिए अनुकरणीय है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव आयुष अग्रवाल, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश आनंद, जिला कोषाध्यक्ष सुधीर यादव, जिला प्रवक्ता जगदीश झा गुड्डू, राम नारायण विश्वास, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लवली नवाब, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ शंभू कुमार, श्रमिक मजदूर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ताजुद्दीन, आपदा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनीष यादव, अररिया नगर अध्यक्ष सुशील कुमार विश्वास, अररिया प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम, नरपतगंज प्रखंड अध्यक्ष धनंजय यादव, रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह यादव, रानीगंज नगर अध्यक्ष टिंकू पासवान, जिला सचिव राहुल यादव, मो कलाम, युवा राजद के मिडिया प्रभारी मोहतसिम अख्तर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अंजार आलम, रुपेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]