अररिया: तमघट्टी में हो रहे लेमन ग्रास की खेती का डीएम ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

रानीगंज के पहुंसरा पंचायत के तमघट्टी गांव में गुरुवार को डीएम इनायत खान के द्वारा लेमन ग्रास की खेती का औचक निरीक्षण किया गया। रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत पहुँसरा के तमघट्टी गांव में प्रगतिशील किसान यशोवर्धन सिंह एवं आकाश वर्धन सिंह के द्वारा आठ एकड़ में लेमन ग्रास की खेती की जा रही है एवं उनके द्वारा डिस्टिलाइजेशन प्वाइंट में लेमन ग्रास से लेमन ग्रास तेल उत्पाद से संबंधित मशीन भी लगाया गया है। लेमन ग्रास से तेल तैयार किया जा रहा है। जिससे लेमन ग्रास चाय और अन्य उत्पाद का उत्पादन होता है। जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान के द्वारा अच्छे प्रयास के लिए यशोवर्धन सिंह एवं आकाश वर्धन सिंह को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही श्री रत्नेश जी के द्वारा डीएम को लेमन ग्रास उत्पाद के विषयों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।लेमन ग्रास चाय का तथा तेल की उत्पादन की जानकारी गोष्ठी में उपस्थित किसानों तथा पदाधिकारी को दी गयी।  यशोवर्धन सिंह एवं आकाश वर्धन सिंह के द्वारा लेमन ग्रास की खेती में सहयोग किया जा रहा है। उपस्थित जिला कृषि पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि ई-किसान भवन, रानीगंज में एक कमरा लेमन ग्रास उत्पादन को अन्य किसानों तक पहुँचाने के लिए दिया जाय, ताकि प्रखंड के सभी किसान लाभन्वित हो सकें।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कृषि समन्वय, किसान सलाहकार एवं पहुँसरा पंचायत के किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]