अररिया: एक मोटरसाइकिल, दो चार पहिया वाहन और भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले की पलासी थाना पुलिस ने मद्य निषेध अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में तस्करी कर लाए गए नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब तस्करी में उपयोग में लाए गए एक स्कॉर्पियो, एक मारुति सुजुकी कार और एक अपाची मोटरसाइकिल जब्त किया है। पुलिस ने पलासी के बारहट के मो आफाक पिता मो अलीम को गिरफ्तार किया है। पलासी थाना पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के बाद सूचना सत्यापन के तहत छापेमारी कर यह कामयाबी हासिल की। शराब की बरामदगी और एक तस्कर के पकड़े जाने की पुष्टि सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]