फारबिसगंज नप के वार्ड संख्या 8 पार्षद पद के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 8 में रिक्त पार्षद पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के बीच उप निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्ण के द्वारा चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। वार्ड संख्या 8 के पार्षद प्रीतम गुप्ता के आकस्मिक निधन के बाद वार्ड में पार्षद का पद रिक्त था, जिसको लेकर उप निर्वाचन होना है। पार्षद पद के लिए होने वाले चुनावी अखाड़े में कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें अमित कुमार को कलम और दवात, कंचन गुप्ता को ढोलक, रॉकी कुमार को टेंपू, रीता देवी को वायुयान, संजय कुमार गुप्ता को मोमबत्तियां, सदरे आलम को काठ गाड़ी आवंटित किया गया है। फारबिसगंज एसडीएम सह नगर पेश निर्वाचन पदाधिकारी शैलजा पांडेय ने चुनाव चिह्न आवंटित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]