अररिया: स्कूली बच्चों ने विश्व पक्षी दिवस पर बनाया मानव श्रृंखला

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले के फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में शुक्रवार को चेतना सत्र के उपरांत विश्व पक्षी दिवस धूमधाम के साथ मनाया। मौके पर बच्चों ने पक्षी का मानव श्रृंखला बनाकर पक्षी बचाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधान कुमार राजीव रंजन ने कहा कि वर्तमान समय में हम सभी जीवों के प्रति सहानुभूति प्रदान नहीं कर रहे हैं, जो उनके लिए सही नहीं है। वह भी मानव की भांति सुख दुख का अनुभव करते हैं। जीव जंतु हमेशा प्यार का भूखा होता है। हम सबों को मानव की भांति ही पशु पक्षियों से व्यवहार करना चाहिए।पारिस्थितिक तंत्र में पशु पक्षियों का भी अपना विशेष महत्व है।विद्यालय प्रधान ने विलुप्त हो रही पक्षियों की प्रजाति को लेकर भी बच्चों को जानकारी दी। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के जीवों का चित्र बनाकर पक्षी दिवस मनाया।

इस अवसर पर एमजी कंस्ट्रक्शन के संचालक नीरज ठाकुर मिस्त्री दिलीप कुमार, पूर्व स्वयं सेवक चार्ल्स किस्कू, बब्लू हांसदा, मंगल बासुकी, संजय कुमार हांसदा, सेविका मीना टुडु आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]