अररिया: राजद का जिला कार्यकर्ता संवाद 11 जनवरी को, सफलता को लेकर बैठक आयोजित

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

चुनाव की आहट के साथ ही सियासी दल अपने कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से सक्रिय करने में जुट गए हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा राज्य के सभी जिलों में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो अररिया में 11 जनवरी को टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा। कार्यकर्ता संवाद में मुख्य वक्ता के रूप में बिहार सरकार के मंत्री इसराइल मंसूरी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित कई विधायक गण एवं प्रदेश के नेता शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम की सफलता को लेकर शनिवार को राजद जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसका संचालन जिला प्रधान महासचिव मनोज विश्वास ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव अरुण यादव, पूर्व सांसद सरफराज आलम मौजूद थे।

वहीं बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में मुख्य रूप से व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव ई आयुष अग्रवाल, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष शत्रुघ्न मंडल, अविनाश आनंद, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के मनोज साह, राजद जिला उपाध्यक्ष हाजी सरवर आलम,  जिला प्रवक्ता जगदीश झा गुड्डू, रामनारायण विश्वास, जिला महासचिव कमाले हक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]