अररिया: डायट प्राचार्य की शिकायत पर एसडीपीओ ने पुलिस अधिकारियों के साथ की जांच

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले के फारबिसगंज स्थित जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट के चाहरदीवारी निर्माण में असामाजिक तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने की प्राचार्य आफताब आलम के द्वारा किए गए शिकायत पर एसडीपीओ खुशरू सिराज सहित पुलिस अधिकारियों ने डायट परिसर जाकर जांच की। डायट के प्राचार्य आफताब आलम द्वारा फारबिसगंज एसडीओ, डीएसपी एवं थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर शिकायत की गई थी। मौके पर पहुंचे फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज ने वस्तु स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट में बड़ी संख्या में शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है। महिला शिक्षकों की भी संख्या काफी है। डायट के दक्षिण और पूर्वी इलाके में चहारदीवारी का निर्माण कार्य होना है, जिसको लेकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा काम में बाधा उत्पन्न किया जा रहा था। इसके आलोक में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]