अररिया: साल में चार बार लगेंगे राष्ट्रीय लोक अदालत

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया न्याय मंडल में इस साल चार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसमे आपसी सहमति के आधार पर हजारों मामलों का निष्पादन किया जाएगा। व्यवहार न्यायालय स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज हर्षित सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में अररिया न्याय मंडल क्षेत्र में चार राष्ट्रीय लोक अदालत लगाए जायेंगे। आदेश के तहत मार्च, मई, सितंबर और दिसंबर माह में इसका आयोजन किया जायेगा। साल का पहला लोक अदालत 9 मार्च को लगाया जायेगा।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सूचना को लेकर जिला में होर्डिंग्स और बैनर लगाए जायेंगे। ताकि अधिक से अधिक संख्या में आमजन लाभान्वित हो पाए। उन्होंने बताया कि पारा विधिक स्वयं सेवक को प्रचार प्रसार और लोगों को उनके वादों में सुलह के लिए प्रेरित और सहयोग प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर न्यायिक अधिकारियों के साथ साथ जिला बार एसोसिएशन और जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें भी की जाएगी। बीमा कंपनी, बिजली विभाग के पदाधिकारियों सहित उनके अधिवक्ताओं के साथ और बैंक के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक संख्या मामलों के निबटारे को लेकर विचार विमर्श किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]