सुपौल: डीएम ने अनुमंडल अस्पताल वीरपुर का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शुक्रवार को वीरपुर क्षेत्र भ्रमण के दौरान ललित नारायण अनुमंडलीय अस्तपताल, वीरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी वार्डो में जाकर मरीजों से मुलाकात किया। वहीं इमरजेंसी वार्ड में भी जाकर मरीजों से बात किया गया। इसके अलावे रिशेप्शन, दवा काउन्टर, पुर्जा काउन्टर आदि का भी निरीक्षण किया गया।

वहीं जिलाधिकारी ने ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी को निर्देश दिया कि अस्पताल में किसी मरीज को कोई असुविधा अथवा इलाज में कोई व्यवधान न हो, इसे सुनिश्चित करेंगे।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी वीरपुर, ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी, ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल के प्रबंधक, बसन्तपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य कर्मीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]