सुपौल: राजद ने किया कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का आयोजन, कार्यक्रम में शामिल हुए कई मंत्री व विधायक

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

राष्ट्रीय जनता दल सुपौल के द्वारा शुक्रवार को कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का आयोजन सदर बाजार स्थित सम्राट अशोक भवन सुपौल में किया गया। जहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष सरदार एवं संचालन प्रधान महासचिव भूप नारायण यादव ने किया।

वहीं वक्ताओ ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर विमर्श की गई।

वहीं मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा किए गए वायदों के अनुसार युवाओं को नौकरी दी जा रही है। जो निश्चित रूप से राजद के लिए एक अच्छी पहल है। इससे आम जनता में खुशी है और इस मुद्दे को लेकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। ताकि लोग इस बात को समझ सके कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जो कहते हैं वो करते भी हैं। उन्होंने कहा की युवाओं के द्वारा ग्राम चौपाल अभियान के तहत लोगों को राजद के द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की जानकारी दी जा रही है।

मौके पर राष्ट्रीय सचिव यदुवंश कुमार यादव, प्रो राजेंद्र यादव, विधायक इजहार आशफी, विधायक प्रेम शंकर यादव, विधायक राजेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव रामनाथ मंडल, छात्र राजद अध्यक्ष गगन कुमार, युवा जिलाध्यक्ष अनोज आर्य उर्फ लव यादव, डॉ विपिन सिंह, मो अकील अहमद, छाया रानी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]