सुपौल: परिभ्रमण पर जा रहे डॉ राजेन्द्र पब्लिक स्कूल के बच्चों को बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

परिभ्रमण शिक्षा का एक स्वरूप है, जिससे मानसिक व शारीरिक दोनों का विकास होता है : ओमप्रकाश

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड के नया बाजार राघोपुर स्थित डॉ राजेन्द्र पब्लिक स्कूल प्रार्टनर ऑफ फिजिक्स वाला (PW) के परिभ्रमण पर जा रहे बच्चों को प्रखंड विकास पदाधिकारी राघोपुर ओमप्रकाश व प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल सचिव सिकेंद्र प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वहीं परिभ्रमण दल को संबोधित करते प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि परिभ्रमण शिक्षा का एक स्वरूप है, जिससे मानसिक व शारीरिक दोनों का विकास होता है। कहा कि परिभ्रमण से पूर्वजो के द्वारा स्थापित किये गये मूल्यों को नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त होता है, जिससे छात्रों के अंदर साकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रूप से कार्य करने लगता है। उदाहरण स्वरूप ताजमहल को कितवों में पढना व उसी ताजमहल को नजदीक से देखना व परखना दोनों में अंतर है। उन्होंने बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं को परिभ्रमण पर ले जाने के लिए विद्यालय प्रबंधक को साधुवाद दिया।

इस मौके पर विद्यालय निदेशक रोशन कुमार रसिक, प्राचार्य राजेश आर्या, अभिभावक रामनारायण भास्कर, सुशील कुमार मेहता, मो मतीन, शिक्षक नूतन झा, प्रीति वर्मा, सुमन कुमारी, पिंकी कुमारी, श्याम कुमार, सुनील कुमार, सिवेन्द्र कुमार, कबिता कुमारी, हर्षिता कुमारी, मनोज कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकेत्तर कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]