देव संस्कृति विश्व विद्यालय हरिद्वार की योग प्रशिक्षकों ने जन्म दिन के अवसर पर लगाए पेड़, पर्यावरण को संतुलित करने का दिया संदेश।

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

आधुनिकता के इस दौर में जब लोग धूमधाम से जन्म दिन मनाने की कोशिश करते हैं। कुछ ऐसे भी परिवार है जहां इससे इतर जन्म दिन के अवसर पर हर वर्ष पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की दिशा में पहल की जा रही है।

दरअसल राघोपुर प्रखंड के चंपानगर गांव निवासी संदीप कुमार के 1 वर्षीय पुत्र प्रद्युम्न कुमार और रंजीत कुमार के 5 वर्षीय पुत्र देवांश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर परिवार वालों ने  फलदार वृक्ष लगाकर जन्मदिवस मनाया। बताया कि वे लोग हर वर्ष पेड़ लगाते हैं। इस मौके पर देव संस्कृति विश्व विद्यालय हरिद्वार से आई योग प्रशिक्षिकाओं ने भाग लिया और बच्चों के साथ पेड़ लगाकर लोगों को पर्यावरण को संतुलित करने का संदेश दिया। परिजन ने बताया कि जल जीवन हरियाली के तहत इस तरह का कार्य हर व्यक्ति को करना चाहिए। ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए लोगों को हर आयोजन पर पेड़ लगाना चाहिए। जिससे पर्यावरण संतुलित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]