सुपौल: ठिठुरती ठंड में कोसी बांध पर लावारिश अवस्था में मिली डेढ़ साल की बच्ची, उमड़ी लोगों की भीड़।

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

कोसी तटबंध पर भीषण ठंड के बीच लावारिस अवस्था में डेढ़ साल की बच्ची के मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया गया है कि किसी ने इस दूध मुंही बच्ची को भीषण ठंड के बीच देर रात कोसी बांध पर लावारिश अवस्था में छोड़ भाग गया है। इसके पीछे इस कुकृत्य में शामिल व्यक्ति की क्या मंशा हो सकती है यह सोचने वाली बात है। किसी ने इस बच्ची को क्यों यहां छोड़ दिया यह अभी जानकारी नहीं मिल पा रही है। लेकिन मानवता को शर्मशार करने वाली इस घटना को लेकर इलाके में खूब चर्चा हो रही है। सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर तमाम तरह की बात कही जाती है, लेकिन जब दूध मुंही बेटियां इस तरह लावारिश अवस्था में मिलेगी तो चर्चा होना लाजिमी हो जाता है।

यह मामला किशनपुर थाना क्षेत्र के कमलजरी के पास कोसी बांध के समीप का है। बताया गया है कि बच्ची की रोने की आवाज सुनकर पास ही रहने वाले व्यक्ति प्रमोद सादा ने उस बच्ची को अपने घर लाया और रात भर उसकी देखभाल की। जिसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय किशनपुर पुलिस को दी गई। वहीं इस बात की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन को भी ग्रामीणों ने दी। सूचना पर आज सबेरे स्थल पर पहुंचे चाइल्ड लाइन के कर्मियों ने बच्ची का रेशक्यु कर उस अनाथ बच्ची को अपने साथ चाइल्ड हेल्प लाइन सुपौल ले गए हैं। चाइल्ड लाइन के सुपरवाइजर सुबोध कुमार ने बताया कि बच्ची को चाइल्ड हेल्प लाइन सुपौल लाया गया है, सदर अस्पताल में बच्ची का स्वास्थ्य जांच करवाया गया है, जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]