सुपौल: सिमराही में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा का हुआ उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क सुपौल

जिले के राघोपुर प्रखंड के सिमराही बाजार में थाना के समीप मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक के शाखा का उद्घाटन बैंक के पटना अंचल प्रमुख एस एस दास, पूर्णिया मंडल प्रमुख एस के झा, बीडीओ ओमप्रकाश, प्रमुख फिदा हुसैन, उप मुख्य पार्षद विनीता देवी, बैद्यनाथ प्रसाद भगत, वार्ड पार्षद गोपिकांत झा एवं कमल प्रसाद यादव ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर के किया ।

फीता काटकर उद्घाटन करते अतिथि

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एस एस दास ने कहा कि पीएनबी ग्राहकों के बेहतर सेवा देने के लिए कृतसंकल्पित हैं। साथ ही यह शाखा सभी तकनीकि संसाधनों से लैस है। ताकि ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा महसूस न हो सके। इसके लिए समुचित ध्यान भी रखा गया है। वहीं पूर्णिया मंडल प्रमुख एस के झा ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता ग्राहकों को बेहतर सुविधा देना है। उन्होंने उपस्थित लोगों से बैंक से जुड़ने की अपील की।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मनमोहन झा, व्यापार संघ अध्यक्ष ललित चौधरी, दिलीप पूर्वे, राधेश्याम भगत आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]