सुपौल: समाजसेवी निशा मिश्रा ने की अलाव की व्यवस्था

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

जिले में विगत कई दिनों से क्षेत्र में ठंड बढ़ने से लोग अब बेहाल हो गए हैं। तेज हवा के साथ घने कोहरे से वाहन चालकों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। बच्चे, बूढे के साथ मवेशियों के लिए परेशानियां काफी बढ़ गई है। ठंड के कारण सड़कों व बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई है। वहीं करजाईन बाज़ार एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं होने पर बाजार आने वाले लोगों के लिए करजाईन बाजार के गोसपुर रोड में समाजसेवी निशा मिश्रा, आशीष मिश्रा एवं सुमन कुमार मेहता के द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई। जिससे बाज़ार आनेवाले लोगों को राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]