बड़ी खबर: पंजाब में सुपौल निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

पंजाब के पटियाला में सुपौल जिलान्तर्गत पिपरा थाना क्षेत्र के हरिहरपट्टी निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है। इसकी जानकारी जैसे ही घर वालों को मिली उसके बाद हरिहरपट्टी गांव में मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

बताया जाता है कि मृतकों में सेहताज खां उसकी पत्नी जरीना प्रवीण दो बच्चे अरमान और रुकैया शामिल है। पटियाला में एक घर के अंदर चारों की लाश मिली है। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पटियाला पुलिस जांच में जुट गई है।

दरअसल सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा नगर पंचायत वार्ड न 4  हरिहरपट्टी गांव निवासी मो सेहताज़ करीब दस वर्षों से पंजाब के पटियाला में रहते थे। जहां वो पानी बेचने का काम करते थे। बताया गया की मो सेहताज के साथ उसकी पत्नी और दो बच्चे भी वहीं रहते थे। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। इस बीच देर रात खबर आई की मो सेहताज सहित उसकी बीवी और दो बच्चे की उसके घर के अंदर ही लाश मिली है। जिसके बाद वहां पड़ोसियों द्वारा इसकी सूचना पटियाला पुलिस को दी गई। बताया गया की मौके पर पहुंची पटियाला पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। बता दें कि एक साथ चार लोगों की मौत से घर पर परिजन में कोहराम मच गया है। मो सेहताज और उसके परिवार वालों की मौत कैसे हुई इसका फिलहाल कोई कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है।

वहीं बताया गया कि मृतक का एक भाई भी पंजाब में ही किसी अन्य जगह रहता है जो घटना की सूचना के बाद वहां पहुंच गया है। अभी फिलहाल मृतक का शव पटियाला में ही है। परिजन शव को घर भेजने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]