सुपौल: भू वैज्ञानिक विषयों पर छात्रों को मिला अमेरिकी वैज्ञानिक का मार्गदर्शन

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

कोशी क्षेत्र के भू वैज्ञानिक एवं सामाजिक-आर्थिक विषयों पर शोध हेतु एमआईटी अमेरिका के वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ पॉल एवं आईआईटी गांधीनगर प्रोफेसर डॉ विक्रांत जैन का आगमन सुपौल जिले के सिमराही स्थित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्राट विद्यालय में हुआ। उक्त अवसर पर वैज्ञानिक दल के द्वारा छात्र-छात्राओं को कई प्रकार के भू वैज्ञानिक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बहुत ही सहज एवं सरल तरीके से दोनों वैज्ञानिकों ने छात्र-छात्राओं को कोशी क्षेत्र के भौगोलिक महत्व से अवगत करवाया। छात्र-छात्राओं ने भी बड़े उत्साह के साथ वैज्ञानिकों से संवाद स्थापित करते हुए विज्ञान के अन्य विषयों में भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की।

इस दौरान विद्यालय परिवार के चेयरमैन श्री महादेव मेहता ने आगंतुक वैज्ञानिकों का स्वागत किया। विद्यालय के प्रशासनिक निदेशक किसलय रवि के सहयोग से विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं निकटवर्ती गणमान्य व्यक्तियों के माध्यम से वैज्ञानिकों ने कोशी क्षेत्र के ऊपर कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। यह शोध मुख्य रूप से कोशी तटबंध के अंदर एवं बाहर के जीवन-यापन, चुनौतियों तथा इस क्षेत्र में भूजल के विषय से संबंधित है। मौक़े पर रंजीत लामा, पप्पू मेहता, गौरव कुमार आदि विद्यालय सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]