सुपौल: राघोपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना मामले में 3 चोर को किया गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

बीते 4 जनवरी की रात्रि चोरों द्वारा जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत धरहरा स्थित प्रिंस ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी दुकान में दीवार तोड़कर चोरी की घटना मामले में पुलिस ने चोरी गए जेवरात को बरामद करने सहित तीन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चोरों की पहचान धरहरा वार्ड नंबर 15 निवासी कुंदन कुमार, दिलीप कुमार यादव तथा किशनपुर थाना क्षेत्र के बेलही शिवपुरी वार्ड नंबर 5 निवासी शिवशंकर कुमार के रूप में किया गया।

बरामद ज्वेलर्स

जानकारी देते थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुंदन कुमार के घर से चांदी का दो पीस दीया, एक अंगूठी, मोती का माला 15 पीस तथा एक जोड़ा चांदी का बलिया बरामद किया गया। वहीं दिलीप कुमार यादव के घर से चांदी का एक काड़ा, चांदी का दो पीस अंगूठी तथा 3 जोड़ा चांदी का बलिया बरामद किया गया। इसके अलावा शिवशंकर कुमार के महीपट्टी स्थित दुकान से 6 जोड़ा चांदी का बलिया, 11 पीस चांदी का बजरंगबली, चांद 3 पीस, दुर्गा जी 8 पीस, चांदी का पेंडल 2 पीस, तांबा का जंतर 60 पीस तथा गिलट का जंतर 60 पीस बरामद किया गया। जिसके बाद तीनों चोरों को सामान सहित थाना लाया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

मालूम हो कि गत 4 जनवरी को धरहरा भीमशंकर मंदिर के समीप अवस्थित प्रिंस ज्वेलर्स में चोरों नर दुकान का दीवार तोड़कर दुकान से चांदी का पायल, बलिया, अंगूठी, हनुमानी, बाला, दस्ताना, मांग टीका, घुंगरू समेत करीब चार लाख रुपये के चांदी का चोरी कर लिया था। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार स्थानीय प्रिंस कुमार ने राघोपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर थाना कांड संख्या 06/24 दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ साथ अन्य बिंदुओं पर भी अपना जांच शुरू कर दिया था। जिसमें पुलिस को बुधवार की रात्रि सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]