सुपौल: शिक्षा संवाद कार्यक्रम में दी योजनाओं की जानकारी

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

जिले के राघोपुर प्रखंड के बायसी वार्ड नंबर-12 स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि आरडीओ ओमप्रकाश कुमार, उपप्रमुख शंकर गुरुमैता, सीडीपीओ तथा आरओ ने शिक्षा विभाग की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को जानकारी प्रदान की। इन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को शिक्षा विभाग के मुख्यमंत्री बालक, बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना, प्री मैट्रिक स्कॉरलरशिप, मुख्यमंत्री 10वीं पास बालक, बालिका प्रोत्साहन मेधावृति योजना, बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री ऊधमी योजना, मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री 12वीं पास एसी, एसटी बालिका मेधावृति योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाए। ताकि लोग इसका लाभ उठा सके। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार, मनीष कुमार, राजेंद्र यादव, वार्ड सदस्य विद्यानंद यादव सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]