हरिराहा में 22 जनवरी को बजरंगबली की मूर्ति की जाएगी स्थापित।

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

22 जनवरी के यादगार पल भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या नगरी में की जाएगी। वहीं इसी दिन राघोपुर प्रखंड के हरिराहा पंचायत के हरिराहा बाजार पर सार्वजनिक स्तर पर भगवान महावीर जी की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। जिसमें दिनांक 21 जनवरी को झांकी के साथ कलश शोभा यात्रा निकली जाएगी। 22 जनवरी को महावीर जी की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। वहीं 24 घंटे अष्टयाम कीर्तन के बाद महा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस बात की जानकारी हरिराहा पंचायत के पैक्स चैयरमैन मुन्ना भगत ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]