सुपौल: राघोपुर में चॉकलेट का प्रलोभन देकर दलित नबालिक लड़की से अधेड़ व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

नाबालिक लड़की से एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र का है। जहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। मामले को लेकर पीड़ित बच्ची की मां ने थाना को आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है।

जानकारी अनुसार मामला 19 जनवरी का है। पीड़ित बच्ची की मां ने थाना में दीए आवेदन में बताया कि उनकी 12 वर्षीय बच्ची शुक्रवार को घर के बगल खेत घास काटने गई थी। इसी दौरान गांव का ही 45 वर्षीय सरयुग दास चॉकलेट के लालच देकर बगल के मक्कई खेत में ले जाकर मुँह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद बच्ची की रोने की आवाज सुन कर आसपास के खेतों में घास काट रही अन्य महिलाएं वहां पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गया। जिसके बाद महिलाओं द्वारा बच्ची को उसके घर पहुंचाया गया। जहां बच्ची ने रोते हुए सारा वृतांत अपनी मां को सुनाया। इसके बाद जब पीड़ित परिवार के लोग आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी के भाई ने उनलोगों के साथ ही गाली गलौज करते हुए धमकी देकर वहां से भगा दिया। जिसके बाद पीड़ित बच्ची की मां ने राघोपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया।

मामले के संबंध में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि पीड़ित बच्ची के मां द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]