अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम भगवान की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं में खुशी का माहोल, जश्न में डूबे भक्त

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

सनातन धर्म के लगभग पांच सौ वर्षों की प्रतीक्षा का पटाझेप तब हो गया जब अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार एवं उसमें राम भगवान की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे भारत वर्ष में काफी उत्साह देखी जा रही है। लोग जगह-जगह रामायण पाठ, सुंदरकांड कहीं भजन कीर्तन कहीं अष्टयाम के साथ मंदिरों में प्रारंभ किया गया है। लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है चारों ओर भक्तिमय का माहौल बना हुआ है। गांव मोहल्ले चौक चौराहा पर भगवा रंग के झंडे से सजाया गया है। इस खुशी को देखते हुए लोगों ने अपने-अपने आवासीय घर पर भी झंडे लगाए हुए हैं ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस कार्यक्रम को लेकर लोग की संख्या में सार्वजनिक जगह एवं मंदिर परिसर में इकट्ठा होकर भजन कीर्तन एवं अषटयाम मे भाग ले रहे हैं। चारों ओर हरे राम हरे राम की धुन सुनाई दे रहे हैं हरे राम की आवाज से चारों ओर भक्तिमय का माहौल बना हुआ है।

अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पिपरा प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत पिपरा बाजार ,महेशपुर चौक, थुमहा बाजार,शयमनगर सहित निर्मली बाजार स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में पुरे ग्राम वासियों की सहयोग से दो दिवसीय अष्टयाम का शुभारंभ रविवार को 3:00 बजे शुरू किया गया है जो रविवार से शुरू होकर सोमवार को 3:00 बजे समापन होगा। जहां नेपाल से आए हुए कलाकारों द्वारा रमधुनी कार्यक्रम दिखाया जाएगा। रामधुनि सुनने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह से परेशानी नहीं होगी इसके लिए रहने खाने का भी व्यवस्था किया गया है।

इस अवसर पर बजरंगबली मंदिर के साथ मां दुर्गा मंदिर को फुल माला एवं पंडाल से सजाया गया है। वहीं पिपरा बाजार, महेशपुर, आनंदीपट्टी, सखुआ, थुमहा, कटैया, कटिंग चौक, निर्मली बाजार सहित गांवों में भी भगवा रंग का झंडा भी लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]