नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती को भाजयुमो ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज में भाजयुमो ने मंगलवार को अमर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा  के अगुवाई में स्थानीय गोढिहारे चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर समारोह का शुभारंभ करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं जिला महामंत्री प्रताप नारायण मंडल ने कहा कि नेता जी के अंदर असीम साहस और अनूठी संकल्प शक्ति का अंनत प्रवाह था। उनके अद्धभुत व्यक्तित्व और ओजस्वी वाणी ने लोगो के ह्रदय में स्वतंत्रता का ज्वार उतपन्न किया। भाजयुमो नेता श्री कुमार ने कहा कि आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं जय हिंद और तुम मुझे खून दो में तुम्हें आजादी दुँगा का नारा बुलंद करने वाले नेता जी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी थे। उनका जीवन देश के युवाओं के लिए न सिर्फ एक आदर्श है बल्कि उनके बलिदान ओर योगदान से आने वाली पीढियां प्रेरित होती रहेगी।व

ही भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार, नगर अध्यक्ष किशन शर्मा, नगर मंत्री सत्यप्रकाश, जिला कार्यकारिणी सदस्य विपुल सिंह ने राष्ट्रनायक नेताजी को नमन करते हुए उनके जीवन वृत से प्रेरणा लेकर  सशक्त व समर्थ भारत के निर्माण में योगदान करने का संकल्प व्यक्त किया। मौके पर, गोलू साह, पिंटू ठाकुर, राजू लखोटिया, प्रमोद साह, रोहित साह, सहित अनेकों भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]