करजाईन बाजार के बसंत राईश मिल पर 500 कंबल का किया गया वितरण

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

बसंत राईस मिल करजाईन के प्रांगण में राईस मिल के संचालक बसंत कुमार के द्वारा अपने पिता स्व रामप्रसाद साह की याद में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बसंत कुमार,  मुख्य अतिथि डॉ रमेश प्रसाद यादव, करजाईन पैक्स अध्यक्ष विंदेश्वर मरीक, परमानंदपुर पैक्स अध्यक्ष सुकुमार मिश्र, करजाईन उपमुखिया अमरनाथ साह सहित अन्य लोगों के द्वारा करजाईन पंचायत के विभिन्न वार्डों के 500 लाचार, वृद्ध, निःसहाय, विधवा को कंबल प्रदान किया गया। इस दौरान बसंत कुमार ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि पिता की याद में हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर कपिलेश्वर मरीक, चंदर पासवान, दिलीफ कुमार झा, समाजसेवी इंद्रदेव मरीक, कृपानंद यादव, गोपाल झा, बिपिन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]