गोसपुर बजरंगबली मंदिर में 24 घंटा अखंड रामायण पाठ का आयोजन

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

अयोध्या में भगवान राम जी की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर यह आयोजन किया गया। जिस अनुष्ठान में पूर्ण वैदिक विधि विधान से चल रही है। इस अनुष्ठान में 24 घंटा अखंड रामायण पाठ, महामंत्र संकीर्तन तथा विशाल भंडारा प्रसाद का आयोजन भी किया गया। इस आयोजन में हजारों लोग भाग लिए। श्री राम जी की जय घोष से पूरा वातावरण भक्ति भाव में स्थित हो चुका है, यह अनुष्ठान गोसपुर वार्ड नं 5 में हनुमान मंदिर प्रांगण में हो रहा है, वहीं दुर्गा मंदिर प्रांगण में, शिवालय में भी संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर समस्त गोसपुर ग्रामीण अनुष्ठान को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]