लोक शिकायत निवारण के कार्यान्वयन में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया सुपौल जिला

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला दिसम्बर 2023 माह में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, सुपौल जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में उपलब्धियों के आधार पर जिलों की रैकिंग निर्धारित मापदंडों एवं कार्य निष्पादन के आंकड़ों के आधार पर किया गया है, जिसमें सुपौल जिला ने 89.50 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि सुपौल जिला में नियत समय-सीमा के अंदर 97.67 प्रतिशत निष्पादित परिवादों को लेकर 9.775 अंक प्राप्त हुए, वहीं समीक्षीत माह में निर्धारित समय में 100.00 प्रतिशत मामलों का निवारण करने को लेकर 30.00 अंक प्राप्त हुए, जबकि लोक प्राधिकार की उपस्थिति मामले में सुपौल ने 100.00 अंक प्राप्त किया। बताया कि जिले में नियत समय में निष्पादित प्रथम अपील में 98.98 अंक प्राप्त हुए, वहीं द्वितीय अपील के नियत समय में निष्पादित को लेकर सुपौल ने 98.39 अंक प्राप्त किया। वहीं उक्त माह में शस्ति। अधिरोपण व अनुशासनिक कार्यवाही में 10 तथा जिला स्तर पर बैठक की कार्यवाही अपलोड करने में 05 अंक प्राप्त हुए, जिसे लेकर सुपौल जिला को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]