मवेशी चोरी कर ले जा रहे चोर को टोका तो युवक को मारी गोली, रेफर

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मटियारी नहर के पास बीती देर रात मवेशी चोरी कर ले जा रहे चोर को एक युवक ने टोकते हुए रोका तो चोरों ने युवक को गोली मार दी। युवक को देर रात हो आनन फानन में फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रुपेश कुमार ने प्राथमिक इलाज करते हुए युवक को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक के सीने के दाएं साइड में गोली लगी है। इसके अलावे भरुआ गोली होने के कारण शरीर में दाएं सीने के पास बहुत सारे छर्रा के कहने से वह बुरी तरह घायल हो गया है। घायल युवक का नाम अमरनाथ पासवान पिता गोविंद पासवान मटियारी वार्ड संख्या दो का रहने वाला है।

घायल युवक

घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि देर रात शौच के लिए 26 वर्षीय अमरनाथ पासवान मटियारी नहर के पास गया था। उसी क्रम में मवेशी और एक बछड़ा को लेकर दो लोग नहर के पास से गुजर रहा था। इसी क्रम में युवक ने दोनों को टोकते हुए रोका। युवक ने दोनों मवेशी लेकर जा रहे लोगों से मवेशी के बारे में जानकारी लेनी चाही, जिस पर उनलोगों ने गोलमटोल जवाब देकर वहां से निकलने लगे। जिस पर युवक ने दोनों को मवेशी चोरी कर ले जाने की बात करते हुए रोकने की कोशिश की। जिस पर दोनों में से एक ने चादर के अंदर से गोली चला दी और मवेशी को साथ लेकर चला गया, जबकि बछड़ा मौके पर छूट गया। गोली की आवाज सुनकर बगल में रहने वाले लाल पासवान और जॉनी पासवान मौके पर पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचकर घायल अमरनाथ पासवान को लेकर फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना के बाद फारबिसगंज थाना से पुलिस अधिकारी रौनक सिंह अस्पताल और घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। रात में ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों में विद्यानंद पासवान, गंगा पासवान, सुशांत कुमार, सोनू कुमार, उमेश पासवान, विनोद पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]