बिहार में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी ऐतिहासिक होगी : सुमन मल्लिक

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मीडिया कमिटी के सदस्य सुमन कुमार मल्लिक ने बिहार में यात्रा के सफल होने का दावा किया। राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर श्री मल्लिक ने कहा कि वर्तमान में देश अराजक दौर से गुजर रहा है और इसी अराजकता को दूर करने के लिए राहुल गांधी ने युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और भागीदारी न्याय के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है।  उन्होंने कहा की देश से नफरत का माहौल को मिटाने के लिए हम सभी को आम जनता को भागीदार बनाते हुए कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करना होगा।

श्री मल्लिक ने कहा कि न्याय यात्रा को जिस तरह से भाजपा शासित राज्यों में रोकने की कोशिश की गई, उससे भाजपा के नेताओं की हताशा की झलक मिलती है। उन्होंने कहा की मणिपुर हो या असम जहां भी सरकार ने यात्रा का दमन करने की कोशिश की वहां की जनता, युवा, छात्र सहित समाज के सभी वर्गों ने यात्रा को अपना जन समर्थन देकर यात्रा को सफल बनाया है। उन्होंने कहा की श्री राहुल गांधी के न्याय यात्रा को भारी जन समर्थन मिल रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]