पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी पर दी गई श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज के सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजयुमो नगर मंत्री सत्यप्रकाश के अगुवाई में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार और भाजपा जिला महामंत्री प्रताप नारायण मंडल भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य रूप से शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।

मौके पर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार और भाजपा जिला महामंत्री प्रताप नारायण मंडल ने कहा कि बिहार के लिए आज बड़ा दिन है। समाजिक न्याय व समरसता के पुरोधा सच्चे जननायक थे कर्पूरी ठाकुर जिन्होंने पिछड़ों और वंचितों के उत्थान की लड़ाई लड़ी। उन्हें पीएम मोदी सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय संपूर्ण बिहार को गौरवांवित करने वाला है। वही भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष धीरज पासवान, जिला कार्यसमिति सदस्य राहिल खान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चाँदनी सिंह नगर महामंत्री प्रश्नजीत चौधरी, भाजयूमो जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा नगर अध्यक्ष किशन शर्मा, नगरमंत्री सत्यप्रकाश, विपुल सिंह ने कहा कि बिहार के लाल कर्पूरी ठाकुरजी का आडंबर विहीन सादगीपूर्ण जीवनशैली न सिर्फ अनुकरणीय है, बल्कि उनकी निष्पक्षता, निष्कपटता, उदारता, सदयशता की विनम्र छवि हमेशा युवाओं को समाज मे योगदान करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस मौके पर वार्ड पार्षद गणेश गुप्ता शिवराम शर्मा,रामनाथ साह सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]