फारबिसगंज में गणतंत्र दिवस से पूर्व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया गया माल्यार्पण

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज में गुरुवार को अनुमंडल प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस के पूर्व स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर शहर में लगे उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम कर श्रद्धांजलि दी गई। शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर स्थापित महापुरुषों के प्रतिमाओं पर प्रशासनिक पदाधिकारी व गणमान्य लोगों के द्वारा माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया गया।

माल्यार्पण कार्यक्रम में एसडीओ शैलजा पांडेय के साथ अपर एसडीओ रंजीत कुमार, नगर परिषद के ईओ संदीप कुमार, मुख्य पार्षद वीणा देवी, उपमुख्य पार्षद नूतन भारती, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, संजय शर्मा, रामकुमार भगत समेत बड़ी संख्या में पार्षद और शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

माल्यार्पण कार्यक्रम सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, पोस्ट आफिस चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा, महाराणा प्रताप के प्रतिमा, कोठी हाट लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा, बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, राजेंद्र चौक पर स्थापित डॉ राजेंद्र प्रसाद के प्रतिमा, स्टेशन चौक स्थित पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी की प्रतिमा और फैंसी मार्केट में बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर अधिकारीयों और शहर के प्रबुद्धजनों ने माल्यार्पण किया और स्वतंत्रता आंदोलन में शहीदों को भूमिका को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]