एसडीओ के निरीक्षण में स्टेशन प्रबंधक और आरपीएफ कार्यालय में लटका मिला ताला, रेलवे स्टेशन पर एक भी जवान नहीं दिखे मुस्तैद

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा के चाक चौबंद रहने को लेकर अलर्ट किया गया है। सीमावर्ती क्षेत्र में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है, जिससे कोई भी असामाजिक तत्व या राष्ट्र विरोधी शक्ति अपने नापाक मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पाए। लेकिन फारबिसगंज रेलवे स्टेशन से पूर्व गुरुवार को एसडीएम आईएएस शैलजा पांडेय ने डीसीएलआर अंकिता सिंह और फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद और अन्य कर्मचारी के साथ पहुंचे तो स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय कक्ष सहित आरपीएफ कार्यालय में ताला लटका मिला। इतना ही नहीं इस दौरान एसडीएम सहित अधिकारियों ने फारबिसगंज प्लेटफार्म संख्या एक सहित अन्य स्थानों पर पैदल निरीक्षण किया तो कहीं भी आरपीएफ के जवान नहीं दिखे। जिस पर फारबिसगंज एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। 

वहीं फारबिसगंज एसडीएम शैलजा पांडेय ने कहा कि पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। चारो ओर इसकी तैयारी की जा रही है।ऐसे में सुरक्षा एजेंसी को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। लेकिन रेलवे जैसे संवेदनशील जगह पर सुरक्षा में इस तरह की चूक कतई नहीं होना चाहिए। काम से कम ड्यूटी आवर में कार्यालय खुले होने चाहिए और ड्यूटी कर्मियों को इसकी समझ होनी चाहिए।

मौके पर नप पार्षद इरशाद सिद्दीकी, गणीश गुप्ता, राम कुमार भगत, नगर परिषद के प्रभारी प्रधान सहायक कामख्या नारायण सिंह उर्फ कुंदन सिंह, संजय शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]