राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रभात फेरी निकाल स्कूली बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर बच्चों ने विद्यालय परिवार के साथ पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी फेरी निकाल कर मतदाता और मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर गगन भेदी नारे लगाए। मौके पर प्रधान शिक्षक श्री कुमार राजीव रंजन ने कहा कि अच्छे लोकतंत्र के लिए वोट बहुत मूल्यवान है। बिना लोभ लालच के हम सभी अपना सही नेता चुने जो हमारी हित में काम करे।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में आए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र ठाकुर, शिबू हेंब्रम, अभिभावक चंदन हेंब्रम, सचिव सुशीला देवी, अध्यक्ष ममता देवी सदस्य खुशबू देवी, पूनम देवी, करुणा देवी, वार्ड सदस्य मुकेश कुमार, रामू सोरेन, लखीराम मुर्मू, मंजुला देवी सहायक शिक्षक रिंकू कुमार पासवान, स्वयंसेवक चारलेश किस्कू सहित सैकड़ो स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]