रामपुर कोदरकट्टी में भाजयुमो के कार्यक्रम में नव मतदाताओं ने सुना पीएम का संबोधन

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया के रामपुर कोदरकट्टी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नव मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश राज के अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मतदाता दिवस के अवसर पर नव मतदाताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम को सुना गया। प्रधानमंत्री द्वारा नव मतदाताओं को कई प्रेरणादाई टिप्स बताई गई। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में देश के अधिकांश 18 से 35 वर्ष के युवाओं ने हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम को सुनने आए नव मतदाताओं को अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश के विकास में और आने वाले दिनों में देश के विकास में युवाओं के कंधों पर देश  वैभवशाली समृद्ध सुसंस्कृत एवं आधुनिक भारत विकसित भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान होने वाला है। आज अगर भारत के प्रधानमंत्री को 303 का बहुमत का आंकड़ा नहीं मिलता तो भारत से 370 भी नहीं हटता। आकाश राज के द्वारा बताया गया कि अररिया जिला में नौ जगहों पर नवमतदाता सम्मेलन कराया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक मंडल, युवा मोर्चा मंत्री सत्यम राय, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष आनंद मोहन, सोशल मीडिया जिला संयोजक सुजित कुमार, धर्मचंद कर्मकार, डी एन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विकाश मंडल के अलावा बड़ी संख्या में नवमतदाता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]