विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अधिवेशन को लेकर पोस्टर का हुआ विमोचन

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की फारबिसगंज नगर इकाई की ओर से फारबिसगंज महाविद्यालय में 26 से 28 जनवरी को पटना में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन को लेकर गुरुवार को पोस्टर का विमोचन किया गया। कॉलेज मंत्री प्रिंस कश्यप के नेतृत्व में अभाविप कार्यकर्ताओं ने पोस्ट का विमोचन किया। मौके पर कॉलेज मंत्री प्रिंस कश्यप ने कहा अभाविप विश्‍व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो प्रत्येक वर्ष प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन करता है। अभाविप के प्रांत अधिवेशन में फारबिसगंज नगर इकाई से भी परिषद् के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

वहीं अररिया, पूर्णिया जिला के विभाग सह संयोजक आकाश श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रांतीय अधिवेशन में पूरे प्रदेश से लगभग 5 हजार छात्र छात्राएं एवं शिक्षक कार्यकर्ताओं भाग लेगे। तीन दिनों तक चलने वाले प्रांतीय अधिवेशन में बिहार में बिहार के वर्तमान शिक्षा व्यवस्था व राज्य के अंदर चल रहे विभिन्न समसामयिक पर चर्चा की जाएगी।
इस मौके पर विभाग सह संयोजक आकाश श्रीवास्तव, कॉलेज मंत्री प्रिंस कश्यप, अररिया नगर सहमंत्री अंकित सिन्हा, अभिषेक पांडेय, अनुराग शर्मा, कुषार्ग चौधरी, विकास कुमार, अमित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]