सुपौल: सरकारी स्कूल में बच्चो के साथ नृत्य करती शिक्षिका का वीडीओ वायरल, इलाके के लोग कर रहे शिक्षिका के पहल की सराहना

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ नृत्य करती और बच्चों को देश भक्ति गीतों पर नृत्य सिखाती इस शिक्षिका का वीडीओ सोशल मीडिया पर इलाके में बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। लोग शिक्षिका के इस पहल की खूब सराहना कर रहे हैं।

दरअसल गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए यह तैयारी चल रही है। जिसमे शिक्षिका बच्चों को प्रशिक्षित कर रही है। इसमें काफी संख्यां में बच्चे शामिल हैं। और बड़े ही उत्सुकता से बच्चे कदम से कदम मिलाकर कुछ सीखने का प्रयास कर रहे हैं। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसकी सराहना भी कर रहे हैं।

यह तस्वीर किसी प्राइवेट विद्यालय का नहीं है। यह जिले छातापुर के मध्य विद्यालय कटहरा खतबे टोला स्थित सरकारी विद्यालय का है। जहां बच्चों को नृत्य सिखाती यह शिक्षिका सपना चौधरी बताया जा रहा है। शिक्षिका सपना चौधरी वर्ग 6 टू 8 में अंग्रेजी की शिक्षिका हैं।

बताया गया है की शिक्षिका विद्यालय में 26 जनवरी के अवसर पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर बच्चों को प्रशिक्षण दे रही है। आम तौर पर ऐसे प्रयास पहले प्राइवेट स्कूलों में देखा जाता था। लेकिन बदलते बिहार के इस दौर में अब बिहार के सरकारी स्कूलों में तमाम विधाओं को लेकर शिक्षकों की सहभागिता रंग ला रही है। शिक्षिका के इस प्रयास की लोग खूब सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]