सुपौल: श्रीराम कथा के सातवें दिन निकाली गई भव्य शोभायात्रा, शोभायात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत अंतर्गत दहिपौरी वार्ड नंबर 2 में बीते 27 जनवरी से आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्रीराम कथा के सातवें दिन शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा कथा स्थल से निकलकर गद्दी चौक होते हुए धरहरा पहुंची, जहां से गनपतगंज बाजार होते हुए राघोपुर थाना के आगे से एनएच 106 होते हुए सिमराही पहुंची, जहां से हॉस्पिटल रोड होते हुए पावर हाउस के समीप से एनएच 106 होते हुए जेपी चौक पहुंची, वहां से एनएच 57 के रास्ते चकला होते हुए तीनटोलिया से पुनः कथा स्थल पर आकर समापन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में रामभक्तों ने इस शोभायात्रा में भाग लिया। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर, चार चक्का वाहन सहित घुड़सवार मौजूद थे। वहीं शोभायात्रा के साथ चल रही राम सीता की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ था।

जानकारी अनुसार यज्ञ के मुख्य आयोजन कर्ता स्थानीय अमरेश आनंद एवं बबली आनंद हैं, जबकि मुख्य यजमान आयोजन कर्ता के माता पिता चंद्रकला देवी व उमेश प्रसाद यादव है। जानकारी देते आयोजन कर्ता श्री आनंद ने बताया कि गत 27 जनवरी से आयोजित इस नौ दिवसीय श्रीराम कथा के प्रथम दिन भी भव्य कलश यात्रा निकालकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया गया था, जिसमें हजारों लोगों की सहभागिता रही। उन्होंने बताया कि इस कथा का समापन आगामी 4 फरवरी को किया जाएगा। बताया कि श्रीराम कथा में मुख्य कथावाचक ऋषिकेश से आये ब्रह्मचारी संत श्री हरिदास जी महाराज हैं, जिनके द्वारा प्रत्येक दिन दोपहर एक बजे से संध्या के पांच बजे तक राम कथा का वाचन किया जाता है। जहां प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के बीच प्रभु श्रीराम के कथा का रसपान कराया जाता है। श्री आनंद ने बताया कि इस कथा के सफल आयोजन में समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]