शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के.पाठक ने स्कूलों का किया निरीक्षण, छात्रों से संवाद कर लिया फीडबैक

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर सचिव के.के.पाठक शुक्रवार को अचानक अररिया पहुंचे। किशनगंज के रास्ते अररिया पहुंचे के.के.पाठक ने पलासी प्रखंड के सोहंदर हाट और धुरगांव के स्कूलों का निरीक्षण किया। अपर सचिव के.के.पाठक ने क्लास में जाकर पढ़ाई कर रहे स्कूल के बच्चों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने स्कूल के पठन पाठन के साथ स्कूल में मिल रहे मिड डे मील को लेकर बच्चों से सीधा फीडबैक लिया। वहीं सोहंदर हाट में स्कूल में मेनू के आधार पर मध्याह्न भोजन नहीं मिलने पर थोड़ी नाराजगी भी जाहिर की। अपर सचिव ने धुरगांव में स्कूल के निरीक्षण के क्रम में शौचालय की गांधी देखकर बिफर गए। जिसको लेकर स्कूल प्रधान की क्लास लगाते हुए सफाई कराते रहने का निर्देश दिया। देर शाम के.के.पाठक फारबिसगंज स्थित डाइट भवन पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों के साथ सीधा संवाद किया।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के.पाठक ने बीपीएससी टीआरई वन और टू द्वारा चयनित शिक्षकों से भी फीडबैक लिया। उन्होंने शिक्षा कार्यालय और विद्यालयो में इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया। प्रशिक्षुओं को स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में पढ़ाना होगा।महिला प्रशिक्षुओं से स्कूटी सीखने पर जानकारी लिया और सभी शिक्षको का उत्साहवर्धन किया।  अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बीपीएससी के द्वारा शिक्षको की नियुक्ति और उनके योगदान के उपरांत सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चो का नियमित विद्यालय आना प्रारंभ हुआ है, जो काफी प्रशंसनीय है। आगामी शिक्षक नियुक्ति टीआरई 3 और 4 जल्द प्रारंभ करने की बात कही। सभी प्रशिक्षु शिक्षक को अपना आवंटित विद्यालय अवश्य देख लेने को कहा और विद्यालय में बच्चों की सुविधा यथा बेंच,डेस्क ,शौचालय ,भवन निश्चित रूप से उपलब्धता पर जोर दिया। शिक्षको को अपना मनोबल ऊंचा रखने तथा पढ़ाई का कार्य करने पर ध्यान देने का निर्देश दिया।

अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने कई विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक से पठन पाठन पर जानकारी लिया तथा बच्चो से कई जानकारियां ली। उन्होंने एमडीएम को भी देखा तथा विद्यालय में बच्चो की उपस्थिति और शिक्षा के स्तर का अवलोकन किया। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के.पाठक के साथ डीडीसी संजय कुमार, डीईओ राजकुमार सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]