सुपौल: हंसवाहिनी विद्यासागर विद्यालय निर्मली में फ्लावर्स शो कार्यक्रम का किया गया आयोजन

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के निर्मली स्थित हंसवाहिनी विद्यासागर विद्यालय में फ्लॉवर्स शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हे-नन्हे बच्चों ने अपने हाथ से पसंदीदा फूलों का गुलदस्ता बना सारा जलवा बिखेरा। कार्यक्रम में सूरजमुखी, गुलाब आदि फूलों के सजावट से आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक गौतम कुमार नागमणि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौतम कुमार नागमणि ने कहा कि हमारी उभरती प्रतिभाओं ने न केवल अपने चुने हुए फूलों के बारे में भावुकता से बात की, बल्कि मनमोहक पुष्प परिधानों के साथ अपने कलात्मक पक्ष का भी प्रदर्शन किया। कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है, यह कल्पना, सीखने और उस सुंदरता का उत्सव है जो प्रत्येक बच्चा हमारे हंसवाहिनी विद्यासागर परिवार में लाता है। कहा कि हम और अधिक प्रतिभाओं को पोषित करने और अपने नन्हे-मुन्नों के लिए यादगार अनुभव बनाने के लिए तत्पर हैं ।

कार्यक्रम के अंत में फ्लावर्स शो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पे वर्ग 7 की स्वेता, द्वितीय स्थान पर वर्ग 1 की श्रेया एवं तृतीय स्थान पर वर्ग 6 के केशव सोनी तथा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में यूकेजी की अनम रेजा को प्रथम, वर्ग 8 की आयुषी यादव को द्वितीय और वर्ग 9 की भावना नहाता को तृतीय स्थान हासिल करने पर विद्यालय के निदेशक गौतम कुमार नागमणि ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया साथ ही साथ 120 बच्चों को संतावना पुरस्कार के रूप में मेडल से सम्मानित किया गया।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक श्रवण कुमार, बिशेश्वर शर्मा, मीनू झा, मनीष कुमार यादव, मनीष ठाकुर, रौशन, श्याम डरनाल, के लेप्चा, जूली, खुशी, अन्नू, आरजू , संतोष , ऋतिक समेत सभी छात्र छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]