सुपौल: लोकसभा क्षेत्र के भ्रमण में निकले राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव बैद्यनाथ मेहता, लोगो की उमड़ी भीड़

न्यूज डेस्क सुपौल:

लोकसभा चुनाव आने वाला है इसको लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में आज हजारों समर्थकों के साथ पूर्व आईआरएस सह राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव बैद्यनाथ मेहता जन आशीर्वाद यात्रा पर निकल गए हैं। बताया गया कि प्रथम चरण का यह यात्रा तीन दिवसीय है। जो सुपौल लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव का भ्रमण करेगी। जिसकी शुरुआत आज ठूठी गांव से की गई है। वैद्यनाथ मेहता का काफिला बलुआ बाजार पहुंचा। जहां पूर्व रेल मंत्री स्वर्गीय ललित बाबू के मूर्ति पर माल्यार्पण कर जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की गई।

इस दौरान गाजे बाजे के साथ हजारों समर्थक उनके साथ शामिल रहे। उन्होंने कहा कि वह काफी दिनों से लोकसभा क्षेत्र में जनता के हर दुख दर्द में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ जनता जनता से संपर्क किया है बल्कि उनसे संबंध भी बनाया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि निश्चित रूप से उन्हें लोकसभा में प्रतिनिधित्व का मौका जनता देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]