Bihar: स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव, मुख्यमंत्री Nitish Kumar का आदेश, सुबह 10 से 4 बजे तक होगा स्कूलों का संचालन

न्यूज़ डेस्क:

बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मंगलवार को विपक्ष ने बिहार में स्कूलों के टाइमिंग को लेकर सवाल खड़ा कर दिया। इस दौरान विपक्ष ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव K. K. Pathak के खिलाफ जमकर हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए। जहां विपक्ष के विधायकों ने स्कूलों के टाइमिंग को लेकर अपर मुख्य सचिव केके पाठक के फैसले पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्कूलों के संचालन हेतु सुबह 10 बजे से 04 बजे तक का समय तय करते हुए केके पाठक के उस फैसले पर भी नाराजगी जताया, जिसमें सुबह 9 बजे से संध्या के 5 बजे तक स्कूलों की टाइमिंग की गई थी। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने भी स्कूलों में पढ़ाई किया है, लेकिन सुबह के 9 बजे से संध्या 5 बजे तक का टाइमिंग सही नहीं है। इस विषय में उन्होंने अधिकारियों से बात करने की भी बात कही।

मालूम हो कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव करते हुए स्कूल के संचालन का समय सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक तय किया था। इस आदेश के बाद शिक्षकों ने भी इसका विरोध करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद आज सदन में विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उक्त आदेश में बदलाव करते हुए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्कूलों को संचालित करने का आदेश दिया।

नियोजित शिक्षकों को भी मातृत्व अवकाश:

वहीं शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सरकारी राज्यकर्मी की तर्ज पर महिला नियोजित शिक्षकों को भी 730 दिन का मातृत्व अवकाश और शिशु पालन यानी शिशु देखभाल अवकाश देने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]