सुपौल: संविदा आधारित विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का किया गया वितरण

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल जिले के समाहरणालय स्थित लहटन चैधारी में आत्मा योजना अंतर्गत संविदा आधारित विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन/नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी सुधीर कुमार ने की। इस दौरान प्रखंड तकनीकी प्रबंधक के 07 चयनित अभ्यर्थियों में से 06 उपस्थित अभ्यर्थी, सहायक तकनीकी प्रबंधक के 16 चयनित अभ्यर्थियों में से 11 उपस्थित अभ्यर्थी एवं लेखापाल के 01 चयनित/उपस्थित अभ्यर्थी को उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं सहायक निदेशक, उद्यान के कर कमलों द्वारा नियोजन/नियुक्ति पत्र हस्तगत कराया गया है।

बता दे कि राज्य स्तर पर दिनांक 20 फरवरी को संवाद भवन 04 देशरत्न मार्ग, पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों से आत्मा योजना अंतर्गत संविदा आधारित पदों पर 05 जिलों यथा पटना, नालंदा, लखीसराय, वैशाली एवं अरवल के चयनित कुल 40 अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र वितरण किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा नियोजन पत्र वितरण कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बेलट्राॅन के माध्यम् से किया गया है।

सुपौल में आयोजित नियोजन पत्र वितरण कार्यक्रम में कृषि समन्वयक प्रवीण कुमार, लेखापाल हर्ष रंजन, लिपिकमो0 वसीक अहमद, कार्यपालक सहायक  विवेक भूषण एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]