सुपौल: युवाओं के पहल पर संसद निधि से सिमराही बाजार में पांच जगहों पर लगा हाई मास्ट लाइट, बढ़ी नगर की खूबसूरती

न्यूज डेस्क सुपौल:

नगर पंचायत सिमराही के युवाओं के पहल पर स्थानीय सांसद दिलेश्वर कामत द्वारा स्वीकृत पांच हाई मास्ट लाइट को योजना एवं विकास विभाग के द्वारा नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगा दिया गया है। मालूम हो कि उक्त योजना को स्वीकृत करवाने में स्थानीय मयंक गुप्ता, आशुतोष झा, उमेश कुमार गुप्ता, अभयनन्द कुमार दीपक एवं प्रशांत आयुष वर्मा सहित अन्य युवाओं ने अपनी अपनी भूमिका निभाई है।

हाई मास्ट लाइट लगाने हेतु पूर्व में सांसद से मिले थे ये युवा

जानकारी देते उमेश गुप्ता ने बताया कि स्वीकृत लाइट को सिमराही बाजार स्थित जेपी चौक पर, हॉस्पिटल रोड में रामनगर मोड़ के समीप, गोल बाजार हाट पर, सिमराही पेट्रोल पंप के समीप एवं राघोपुर पोस्टऑफिस के पास लगाया गया है।

वहीं मयंक गुप्ता ने बताया कि सिमराही बाजार सुपौल जिले का हृदयस्थली होने के कारण यह व्यवसायियों का एक मात्र पसंदीदा बाजार है। बताया कि यह बड़े व्यवसाय के लिए उभरता हुआ बाजार है। जहां विभिन्न व्यवसाय से जुड़े लोग अपना अपना प्रतिष्ठान खोलकर व्यवसाय चला रहे है। लेकिन बाजार में रोशनी की उत्तम प्रबंध नहीं रहने के कारण रात्रि के समय व्यवसायियों के बीच मे हमेशा भय बना रहता था। इसलिए व्यवसायियों एवं आम लोगों की समस्याओं को देखते हुए हम युवाओं ने पहल कर सांसद दिलेश्वर कामत से इस बाजार के लिए 6 हाई मास्ट लाइट स्वीकृत करवाया। जिसका टेंडर प्रक्रिया होने के बाद चिन्हित पांच स्थानों पर लाइट लगवा दिया गया है। वहीं एक का स्थान नहीं रहने के कारण वह लाइट नहीं लग सका। बताया कि जिस दिन हमलोग स्थान चयन कर रहे थे, उस दिन एक-दो जगहों पर स्थानीय कुछ लोगो के विरोध का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन चिन्हित सभी स्थानों पर अब खंभा के साथ लाइट भी लग चुका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवाओं के पहल पर लगा यह हाई मास्ट लाइट इस शहर को और खूबसूरत बनाने का काम करेगी। साथ ही रात्रि के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी खत्म हो जाएगा। लोगों ने कहा कि इस अभियान में जुड़े सभी लोग बधाई के पात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]