सुपौल: लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित की गई स्वीप कोषांग की बैठक, डीएम ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, सुपौल में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत स्वीप कोषांग की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार ने की। बैठक में सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त सुधीर कुमार ने स्वीप कोषांग के माध्यम से होने वाले मतदाता जन-जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बैठक में उपस्थित स्वच्छता के सभी प्रखंड समन्वयक एवं सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक को जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के संबंध में निदेश दिया कि घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को अपने-अपने मत डालने के लिए जागरूक करें। तथा वैसे मतदाता को चिन्हित करें, जो बाहर कार्य कर रहे हैं उनका संबंधित परिवार के अन्य सदस्यों से मोबाइल नंबर प्राप्त कर उससे संपर्क कर उन्हें भी मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। जिलाधिकारी में यह भी निदेश दिया कि घर-घर जाकर वैसे मतदाता को भी चिन्हित करें जिनकी मृत्यु है तथा उनका नाम अभी भी मतदाता सूची में अंकित है, यदि ऐसे मतदाता की पहचान होती है तो उस मतदाता का फॉर्म 7 बीएलओ एप पर इंट्री करें ताकि वैसे मृत्य मतदाता का नाम सूची से हटाने के संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा सके।

बैठक में जन-जागरूकता के लिए सभी संबंधितों को निदेश दिया गया कि कचरा प्रबंधन से संबंधित ग्राम पंचायत में चलाए जा रहे ई-रिक्शा में मतदाता जागरूकता से संबंधित ऑडियो चलाएं तथा बैनर लगवायें। साथ ही पंचायत में संध्या चौपाल का कार्यक्रम करवाए ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने-अपने मत डालने के लिए जागरूक हो सके तथा जिला का मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला समन्वयक स्वच्छता सोनम कुमारी, सभी प्रखंडों के प्रखंड समन्वयक स्वच्छता तथा सभी ग्राम पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]